
श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर का एसीपी मॉडल में बनेगा मुख्य द्धार
Deoria News - रुद्रपुर के श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि पर चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत ने मुख्य द्वार को एसीपी मॉडल में बनाने की तैयारी शुरू की है। मेला परिसर में शिव जागरण और भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।
रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर परिसर का मुख्य द्वार एसाीपी मॉडल बनेगा। महाशिवरात्रि पर इस वर्ष चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है। जिसे देखते हुए नगर पंचायत ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दिया है। दूसरी काशी के नाम से विख्यात पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी मेला लगता है। जबकि महाशिवरात्रि के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां दूर दराज से भगवान का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए काशी विश्वनाथ और बाबा बैजनाथ धाम की तरह यहां भी पिछले वर्ष प्रशासन ने चोंगा लगवाया था।
जिसके चलते श्रद्धालु दक्षिणी दरवाजे से मन्दिर परिसर में पहुंच कर मन्दिर के पश्चिमी द्वार पर चोंगा से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे थे। प्रशासन ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के दिन चोंगा लगवाने का इंतजाम कर दिया है। सोमवार को एसडीएम हरिशंकर लाल और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने सोमवार को तैयारी का जायजा लिया। ईओ नितेश गौरव ने बताया कि मन्दिर परिसर का मुख्य गेट एसीपी मॉडल बनाया जा रहा है। यह गेट भगवा रंग को रहेगा। जिसके ऊपरी छोर पर बीच और दोनों किनारे मन्दिर का मॉडल बनेगा। उन्होंने बताया कि महाशिरात्रि की पूर्व संध्या पर मेला परिसर में शिव जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भोजन का भी इंतजाम रहेगा। इस दौरान अवर अभियंता एसपी सिंह, सभासद सुशील मद्देशिया, सज्जाद अली, टिंकू पाण्डेय, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संकट मोचन चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




