देवरिया में तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश से शहर के सैकड़ो घरों में घुसा पानी
देवरिया जिले में शुक्रवार सुबह तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे नगर पालिका क्षेत्र के सौ से अधिक घरों में पानी घुस गया। राघव नगर मोहल्ले में स्थिति सबसे गंभीर रही। लोग घरों में घुसा पानी निकालने के लिए परेशान रहे। बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले में शुक्रवार की सुबह तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इससे नगर पालिका क्षेत्र देवरिया के सौ से अधिक घरों में पानी घुस गया। शहर के राघव नगर मोहल्ले की स्थिति सबसे भयावह हो गई। लोग घरों में घुसे पानी को निकालने के लिए परेशान रहे।
सुबह करीब 5:00 बजे तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हुई। आंधी से कई जगह बिजली के पोल और पेड़ उखड़ने की भी सूचना है। इस दौरान तेज आकाशीय बिजली कड़कती रही। उसकी आवाज सुन लोग दहशत में आ गए। जिले में करीब दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के राघव नगर मोहल्ले में स्थिति भयावह हो गई। यहां सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। इस मोहल्ले के रहने वाले शिवाजी सिंह ने कहा कि यदि समय रहते नाल का निर्माण पूरा कर लिया गया होता तो यह हालात नहीं होते। आंधी -बारिश से जिले में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


