गर्मी से बच्चे बीमार, एमसीएच विंग में लगी कतार

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में भीषण गर्मी के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। बुधवार को एमसीएच विंग में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। तापमान में वृद्धि से बच्चे पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार और सर्दी खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। दवा काउंटर पर भी लंबी लाइनें देखने को मिलीं।

गर्मी से बच्चे बीमार, एमसीएच विंग में लगी कतार

देवरिया, निज संवाददाता भीषण गर्मी से बच्चे बीमार हो रहे हैं, इससे बुधवार को एमसीएच विंग में मरीजों की कतार लगी रही। गेट से लेकर डॉक्टर कक्ष तक परिजन बीमार बच्चों को लेकर लाइन में लगे रहे। वहीं पैथोलॉजी जांच को को सेंपल देने को महिला मरीजों की भीड़ लगी रही। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के हड्डी और सर्जरी विभाग में लंबी लाइन में मरीज अपना नंबर आने का इंतजार करते रहें। डिजिटल एक्सरे कराने को जगह की कमी और लाइन नहीं लगने से मरीजों के बीच धक्का मुक्की हुई。

गर्मी का प्रकोप

पिछले कुछ दिनों से तापमान के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव से सबसे अधिक बच्चे विभिन्न बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। मासूम पेट दर्द, उल्टी दस्त, बुखार और सर्दी खांसी से अधिक पीड़ित हो रहे हैं। बुधवार को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज के एमसीएच विंग के बाल रोग विभाग में सबसे अधिक मरीजों की लाइन लगी रही। महिलाओं से लेकर पुरूष तक बीमार बच्चों को डाक्टर से दिखाने को कतार में खड़ रहे।

लंबी कतारें

मरीजों की संख्या बढ़ने से एमसीएच विंग के गेट से लेकर डाक्टर कक्ष तक लंबी कतार लगी रही। उमस और गर्मी से बच्चों के साथ परिजन भी बेहाल रहे। कुछ परिजनों ने लाइन के बगल से मरीजों को दिखाने का आरोप लगाया। भीड़ अधिक होने से मरीजों को संभालने, लाइन में लगाने को होमगार्ड जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पैथोलॉजी में भीड़

एमसीएच विंग के पैथोलाजी में सेंपल देने, जांच रिपोर्ट लेने को महिला मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी के मुख्य भवन के सर्जरी, नाक, कान, गला रोग विभाग में मरीजों की लंबी कतार लगी रही, लाइन में थकने के बाद कई मरीज फर्श व कुर्सी पर बैठकर अपना नंबर आने का इंतजार करते रहे। हड्डी रोग विभाग मरीजों से खचाखच भरा रहा और उसके बगल में डिजिटल एक्सरे कराने को मरीजों के बीच धक्का-मुक्की हुई। जगह के अभाव में लाइन लगाना मुश्किल हो गया था。

दवा काउंटर पर भीड़

दवा लेने में मरीजों को छूट गए पसीने

मरीजों की संख्या बढ़ने से दवा काउंटर पर लंबी कतार लगी रही। चार काउंटर के बाद भी मरीजों को भीषण गर्मी में एक से डेढ़ घंट लाइन में लगना पड़ा। मेडिकल कालेज के अलावा एमसीएच विंग के प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र पर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। दवा लेने को मरीजों की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

देवरिया में बच्चे किस कारण से बीमार हो रहे हैं?
देवरिया में बच्चे भीषण गर्मी के कारण बीमार हो रहे हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।