दोपहर में निकली धूप, पर गलन भरी ठंड बरकरार
Deoria News - देवरिया में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंड से राहत के लिए अलाव, हीटर और ब्लोअर का सहारा लिया जा रहा है। दैनिक मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है और गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। इस मौसम में सूखी लकड़ी, कोयला और गर्म पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ी है।

देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार की दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन गलन भरी ठंड बरकरार रही। एक सप्ताह से कोहरे व पछुआ हवाओं ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। कड़ाके की ठंड से राहत पाने को गरीबों के लिए अलाव ही सहारा बना रहा। इस मौसम में दैनिक आमदनी पर आश्रितों की मुसीबतें बढ़ गयी। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 9 डिग्री रहा। दिनो दिन गलन भरी ठंड में इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को ठंड ने लोगों को और कंपाया। ठंड से निर्माण कार्य ठप होने से अधिकांश दैनिक मजदूरों को काम नहीं मिला।
गलन भरी ठंड से लोग दिन भर कांपते रहे। ठंड से राहत को अलाव, हीटर और ब्लोअर सहारा बना रहा। इससे सूखी लकड़ी, कोयला, लकड़ी के बुरादे व इमली के कोयले डिमांड बढ़ गयी है। ठंड से आदमी से लेकर जानवर तक बेहाल हो गये हैं। एक सप्ताह से कोहरे के प्रकोप के साथ गलन भरी ठंड काफी बढ़ गयी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कोहरे व बर्फीली हवा के प्रकोप से ठंड बढ़ गया है। बुधवार की दोपहर में धूप निकला, लेकिन गलन भरी ठंड में कमी नहीं रही। ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों के साथ हीटर, ब्लोअर आदि का बाजार गर्म हो गया। रामलीला मैदान, माल और दुकानों में कंबल, स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी, इनर की बिक्री काफी बढ़ गयी है। वहीं बाजार में गर्म सूप, चाय, काफी, रम, अंडा, मछली आदि की बिक्री में भी इजाफा हो गया। ठंडी से राहत पाने को घरों में दिन में कई बार लोग काफी, चाय पी रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




