मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत चलाई जाएंगी सात नई बसें
Deoria News - देवरिया में ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत सात नई बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बसें चलने की उम्मीद है। इससे ग्रामीण यात्रियों को राहत मिलेगी। बसों का किराया रोडवेज द्वारा निर्धारित होगा और चार सदस्यीय टीम बसों की मंजूरी के लिए गठित की गई है।

देवरिया, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत ग्रामीण अंचलों से सात नई बसें चलाई जाएंगी। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से नई बसों के चलने की उम्मीद है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में देवरिया डिपो से कुल 229 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें से 86 निगम व 143 अनुबंधित बसें शामिल हैं। अभी भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन विभाग की बसों का संचालन नहीं होता है। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें प्राइवेट वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
प्राइवेट वाहन किराया भी मनमानी लेते हैं। साथ ही सुरक्षा का भी डर बना रहता है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए देवरिया डिपो ने ग्रामीण क्षेत्रों में सात नई बसों को चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि ये बसें सरकारी नहीं होकर निजी होंगी, लेकिन रोडवेज इसकी मॉनिटरिंग करेगा। बसों को हर रोज निर्धारित गांव से कम से कम दो चक्कर लगाने होंगे। बसों का किराया रोडवेज निर्धारित करेगा। कुछ दिन पहले विभाग ने इसके लिए इच्छुक वाहन स्वामियों से आवेदन मांगे थे। आवेदन प्राप्ति के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।-----------------------------------------------------चार सदस्यी टीम करेगी चयनबसों की मंजूरी के लिए चार सदस्यी टीम गठित की गई है। टीम में डीएम अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, एआरटीओ व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) सचिव बनाए गए हैं। इन बसों को परमिट मुक्त रखा गया है। बस मालिकों को प्रति बस हर माह 15 सौ रूपए परिवहन विभाग को देने होंगे।-------------------------------------------इन गांवों से चलेंगी बसें1- रतनपुरा- लार-सलेमपुर-देवरिया2- डुमरी- भागलपुर-सलेमपुर-देवरिया3- ओकिनालाल-सलेमपुर-देवरिया4- खाली टोला- दानववीर- बरहज-देवरिया5- बिजौली-पचहुवां-बरहज-सोनूघाट-देवरिया6- धनौती-पिपरा-मणिपार-सलेमुपर-देवरिया7- खरवनिया-भागलपुर-सलेमपुर-देवरिया----------------------------------------जनपद के विभिन्न गांवों से सात नई बसें चलाने की प्रक्रिया गतिमान है। तैयारी अंतिम चरण में है। जल्द ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे ग्रामीण अंचल के लोगों को यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी।कपिलदेव प्रसाद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक देवरिया डिपो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


