सात पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Deoria News - खामपार पुलिस ने छपिया के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से सात पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोविन्दा कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। खामपार पुलिस ने थाना क्षेत्र के छपिया के पास से चरपहिया वाहन से सात पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। रविवार को खामपार की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम छपिया मोड़ से आगे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास से एक चारपहिया वाहन से सात पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जांच पड़ताल में गाड़ी का नंबर प्लेट फर्जी मिला। तलाशी के दौरान गाड़ी पर लदे 07 पेटी शराब बरामद हुआ।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोविन्दा कुमार यादव पुत्र अमल चौधरी निवासी जिगना जगरनाथ टोला राजघाट थाना मीरगंज जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


