पिकअप चालक को चाकू मारने के मामले में 10 गिरफ्तार
Deoria News - भलुअनी थाना क्षेत्र के जरार मोड़ के पास गुरुवार को बाइक सवारों ने पिकअप चालक बब्बन यादव पर हमला किया। आरोपियों ने चाकू से हमला किया और पिटाई की। पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया। जांच में पता चला कि यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम थी।

भलुअनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भलुअनी थाना क्षेत्र के जरार मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह बाइक सवारों द्वारा पिकअप चालक की पिटाई करने के साथ ही चाकू से किए गए हमले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। खुखुन्दू थाने के मरहवां गांव के रहने वाले बब्बन यादव पुत्र रामनरेश यादव पिकअप चालक हैं और बरहज स्थित एक गैस एजेंसी पर काम करते हैं। वह गैस एजेंसी से प्रत्येक दिन रसोई गैस सिलेंडर लेते हैं और वहां से उसे वितरण करने ले जाते हैं।
गुरुवार की सुबह वह गैस एजेंसी जा रहे थे, अभी वह जरार मोड़ के समीप पहुंचे थे कि अचानक दो बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे और उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद शीशा खोलने की बात कहने लगे। जब वह शीशा नहीं खोले तो ईंट से शीशा तोड़ दिए और उनकी पिटाई करने के साथ ही बांह पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 हजार रुपए भी लुट लिए गए है। जांच में लुट की बात गलत मिली। पता चला कि आपसी रंजिश में यह घटना की अंजाम दिया गया था। पुलिस ने घटना में शामिल धीरज यादव निवासी तरकुलवा, करण निवासी सोनखरिका, भीम निवासी अहिरौली, भोलू यादव निवासी देवरिया दुबे, सचिन निवासी अहिरौली, दीपक गोद निवासी धनोति, हरिओम निवासी परसिया अजमेर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने घटना में शामिल चाकू भी बरामद कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



