Deoria News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: भाटपाररानी-मझौली मार्ग पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर घायल

Deoria News: भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भाटपाररानी-मझौली मार्ग पर महुआबारी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों की पहचान भाटपाररानी थाना क्षेत्र के मधउर निवासी सूरजभान पांडेय तथा दूसरे घायल की पहचान मगहरा निवासी युवक के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।