Deoria News: बढ़ी मुश्किल: परसिया देवार में तटबंध पर कटान कर रही सरयू
Deoria News: बरहज (देवरिया) में सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है। सरयू नदी खतरे के निशान से 1.10 मीटर ऊपर बह रही है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है और बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है।

Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम सरयू, राप्ती के जलस्तर में वृद्धि जारी है, जिससे बरहज में बाढ़ की स्थिति गम्भीर होती जा रही है। सरयू नदी खतरे के निशान से 1.10 मीटर ऊपर बह रही है।
बाढ़ का संकट
परसिया देवार तबन्ध पर नदी भीषण कटान कर रही है। नदी के पानी में सरयू के अधिकांश घाटों के सीढ़ियों की जलसमाधि हो गई है। इसके अलावा दियारा क्षेत्र के 12 टोले पानी से घिर गए हैं। भदिला प्रथम मैरुण्ड है। उधर बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है।
नदी का उफान
बुधवार को शाम पांच बजे सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से 1.10 मीटर ऊपर 67.60 मीटर पर बह रही है। मंगलवार को नदी 67.55 मीटर पर प्रवाहमान थी। सरयू का उफान अब तबाही की तरफ अग्रसर हो रहा है। नदी का पानी परसिया देवार से मोहन सेतु की तरफ आने तटबन्ध पर भीषण कटान कर रही है, जिससे दियारवासियो की धड़कन बढ़ गई है।
गांवों पर प्रभाव
विशुनपुर देवार का कतलहवा टोला पश्चिम टोला किशुन टोला स्कुलहिया टोला, कन्हैया टोला, चौहान बस्ती, पुराना हरिजन बस्ती, जरलहवा टोला, नई हरिजन बस्ती आदि बाढ़ के पानी घिर गए हैं। भदिला प्रथम चारो तरफ से राप्ती के पानी से घिर गया है।
स्थिति पर नजर
लोगो के दरवाजे तक पानी पहुंच रहा है। पानी के साथ बहकर आ रहे विषैले जीव जंतु घर में घुस जा रहे है। पशुओं को 24 घन्टे पानी मे खड़ा रहना पड़ रहा है। उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। भदिला प्रथम में नावें लगा दी गई है। बिशुनपुर देवार में भी दर्जन भर नावे भेजी गई है।


