एसडीएम ने मदनपुर-केवटलिया तटबंध का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

मदनपुर के राप्ती तट पर स्थित केवटलिया-मदनपुर तटबंध का एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने निरीक्षण किया। उन्होंने मानसून से पूर्व रेनकट, रैटहोल और स्याही के मांद को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने तटबंध की सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी, जिसे अधिकारियों ने गंभीरता से लिया।

एसडीएम ने मदनपुर-केवटलिया तटबंध का किया निरीक्षण

मदनपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के राप्ती तट स्थित केवटलिया-मदनपुर तटबंध का बाढ़ खण्ड विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम ने निरीक्षण किया। बांध पर जगह-जगह बने रेनकट, रैटहोल, स्याही के मांद आदि को मानसून से पूर्व दुरुस्त करा लेने को कहा गया। एसडीएम ने मिट्टी के अभाव पर बाढ़ खंड विभाग के जिम्मेदारों से पोर्टल पर डिमांड करने को कहा। शनिवार को एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों के साथ मदनपुर-केवटलिया तटबंध का निरीक्षण किया। एसडीएम ने करीब आधा घंटा तक बांध का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों से भी जानकारी लिया। ग्रामीणों ने इस तटबंध से मझवां, समोगर, पौहरिया, चकियां, मनियापार, बरांव सहित एक दर्जन गांवों की सुरक्षा होना बताया।

एसडीएम ने जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गये बांध को सही करा लेने को कहा। मौके पर सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद, जेई शुभम गुप्त आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।