Deoria News: बारिश से विद्यालय परिसर में जलभराव, शिक्षक-छात्र परेशान

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: भटनी (देवरिया) में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को कई परिषदीय विद्यालयों के परिसर जलमग्न हो गए। शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलनिकासी की व्यवस्था कराने के लिए शिक्षकों ने मेहनत की। कई विद्यालयों में बारिश का पानी भर जाने से शिक्षा गतिविधियाँ प्रभावित हुईं।

बारिश से विद्यालय परिसर में जलभराव,  शिक्षक-छात्र परेशान

Deoria News: भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र में रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार को स्कूल खुलने पर कई परिषदीय विद्यालयों के परिसर जलमग्न मिले। स्कूल परिसर में जलभराव होने से शिक्षकों और विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन शिक्षक जलनिकासी की व्यवस्था कराने में जुटे रहे। नूनखार स्थित कम्पोजिट विद्यालय का पूरा परिसर बारिश के पानी से भर गया था। सोमवार सुबह विद्यालय पहुंचे शिक्षक छेदी लाल यादव ने मजदूरों की मदद से परिसर से पानी निकालने की व्यवस्था कराई, जिसके बाद विद्यालय का संचालन सुचारु रूप से कराया गया। वहीं, नगर स्थित बीआरसी परिसर में भी बारिश का पानी जमा हो गया था।

परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को विद्यालय में आने-जाने तथा शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा क्षेत्र के कई अन्य परिषदीय विद्यालयों में भी जलजमाव की स्थिति बनी रही। विद्यालय परिसरों में पानी भर जाने से बच्चों की आवाजाही प्रभावित हुई और शिक्षकों को जलनिकासी की व्यवस्था कराने के साथ-साथ विद्यालय संचालन में अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।