Deoria News: आधा जुलाई बीतने को, स्कूलों में नहीं बढ़ रही बच्चों की उपस्थिति
Deoria News: गर्मियों की छुट्टी के बाद परिषदीय स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम है। जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग प्रयासरत हैं, फिर भी बीस से तीस फीसदी बच्चे ही स्कूल आ रहे हैं। धान की रोपाई और घरेलू काम कारण मौजूद छात्रों की संख्या पर प्रभाव डाल रहे हैं।

Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। गर्मी की छुट्टी के बाद परिषदीय स्कूल खुल गए हैं। जिला प्रशासन से लेकर बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने को प्रयासरत है। इसके बावजूद अधिकतर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम है। मुश्किल से बीस से तीस फीसदी बच्चे ही स्कूल पहुंच रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि धान की रोपाई और अन्य घरेलू काम के चलते कम बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए हिन्दुस्तान ने शुक्रवार को अपने पांच रिर्पोटरों से पांच जगहों पर पड़ताल कराई। पेश है एक रिर्पोट भागलपुर: प्राथमिक विद्यालय भागलपुर में 43 छात्र उपस्थित
भागलपुर में छात्र उपस्थिति
प्राथमिक विद्यालय भागलपुर में कक्षा एक से पांच तक कुल 91 बच्चे नामांकित हैं। शुक्रवार को 43 छात्र स्कूल आए थे। सबसे कम उपस्थिति कक्षा दो में थी। छात्रों की उपस्थिति कम होने के चलते दो कमरों में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों को एक साथ पढ़ाया जा रहा था। स्कूल में प्रधानाध्यापक समेत छ: शिक्षक कार्यरत हैं। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव ने बताया कि गांव-गांव धान की रोपनी शुरू हो गई है। इससे कक्षाओं में छात्रों की उपस्थित प्रभावित हो गई है।
महदहा में उपस्थिति की स्थिति
महदहा: इचौना में 33 फीसदी बच्चे पहुंचे स्कूल
पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय ईचौना में छात्रों की उपस्थिति का हाल बुरा है। स्कूल में कुल 214 बच्चे नामांकित हैं। कक्षा एक से पांच तक कुल 70 बच्चे उपस्थित थे। आधा जुलाई बीतने को है लेकिन 30 फीसदी बच्चे ही स्कूल पहुंचे थे। सबसे खराब हालत कक्षा एक, दो व तीन की है। इन कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति दहाई के आकड़ों तक भी नहीं पहुंच पाई थी। विद्यालय में कुल छ: शिक्षक तैनात हैं। प्रधानाध्यापक जेपी सिंह ने बताया कि उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपंर्क किया जा रहा है।
पथरदेवा में छात्र उपस्थित
-----------------------------------
पथरदेवा: भेलीपट्टी में कक्षा तीन में तीन छात्र उपस्थित
पथरदेवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भेलीपट्टी में कुल नामांकित छात्रों की संख्या 57 है। शुक्रवार को 32 छात्र उपस्थित थे। इनमें कक्षा एक में 13 के सापेक्ष 8, कक्षा दो में 14 के सापेक्ष 4, तीन में 13 के सापेक्ष 3, चार में 14 के सापेक्ष 9 व कक्षा पांच में 19 के सापेक्ष 8 छात्र उपस्थित थे। स्कूल में दो शिक्षक व दो शिक्षामित्र तैनात हैं। प्रधानाध्यापक पुष्पा विश्वकर्मा ने बताया कि सुबह बारिश हो जाने के चलते कम बच्चे स्कूल पहुंचे थे।
रूद्रपुर में छात्र उपस्थिति
रूद्रपुर: कन्या प्रावि में 122 छात्र आए थे स्कूल
रूद्रपुर के कन्या प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक कुल 220 छात्र नामांकित हैं जिनमें से 122 छात्र उपस्थित थे। कक्षा एक में 22, कक्षा दो में 22, तीन में 24, चार में 20 व कक्षा पांच में 34 छात्र उपस्थित थे। विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत कुल सात शिक्षक तैनात हैं। प्रधानाध्यापक विजय बहादुर शाह ने बताया कि सुबह बारिश हो रही थी। इसके चलते कम छात्र स्कूल आए। औसतन स्कूल में 70 फीसदी छात्रों की उपस्थिति रहती है।
---------------------------
सलेमपुर:208 के सापेक्ष महज 90 छात्र उपस्थित
कंपोजिट विद्यालय सलेमपुर में बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं है। शुक्रवार को 208 के सापेक्ष महज 90 छात्र उपस्थित मिले। कक्षा एक में 10, कक्षा दो में 12, कक्षा तीन में 13, कक्षा चार में 17 व उच्च प्राथमिक कक्षाओं में 38 छात्र उपस्थित थे। स्कूल में कुल 8 शिक्षक तैनात हैं। प्रधानाध्यापक ज्योति गुप्ता ने बताया कि बच्चों की उपस्थिति के लिए अभिभावकों से निरंतर संपंर्क साधा जा रहा है। धान की रोपाई के चलते कक्षा में छात्रों की उपस्थिति प्रभावित हो गई है। अगले सप्ताह छात्रों की उपस्थिति ठीक हो जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


