Deoria News: विशुनपुर देवार के छह टोले अभी भी पानी से घिरे
Deoria News: बरहज (देवरिया) में सरयू नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, पर स्थिति अभी भी गंभीर है। दियारा के कई टोले पानी में घिरे हुए हैं, और लोग नावों के सहारे बाहर निकलने के लिए मजबूर हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल पानी में डूबे हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरयू का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। बावजूद इसके स्थिति सामान्य अभी नहीं हुई है। दियारा के आधा दर्जन टोले अभी भी पानी से गिरे हुए है। नदी खतरे के निशान से 53 सेमी उपर बह रही है। बरहज में थाना घाट पर बने मापक पर सोमवार शाम को जलस्तर 67.03 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान 66.50 से 53 सेमी अधिक है। जलस्तर कम होने के बाद भी स्कुलहिया टोला, कतलीहवा टोला, चौहान बस्ती, पुरानी हरिजन बस्ती, लोहार टोला, बांके टोला पानी से घिर गए है। पानी मे कमी के बावजूद पानी मे फंसे लोगों की मुश्किल नहीं कम हो रही है।
गाँव से बाहर निकलने के लिए नाव का ही सहारा है।जिन घरों से पानी निकला है वहां सिल्ट परेशान कर रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैना, पशुधन प्रसार केंद्र पैना मैं परिसर से लेकर भरा हुआ है। अस्पताल को जाने वाली सड़क भी पानी मे डूबी है। पांच दिन से अस्पताल बंद है। भदिला प्रथम में स्थिति जस की तस बनी हुई है। पानी कम होने के बाद भी आवागमन के लिए नाव ही एक मात्र सहारा है।

