Deoria News: अनाथ पांच बहनों के संरक्षण की सपा सांसद ने ली जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: सलेमपुर में इशारू गांव की पांच नाबालिग बहनें अनाथ हो गईं हैं, जब उनके माता-पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। सांसद रमाशंकर राजभर ने बच्चियों से मुलाकात की और उनके भरण-पोषण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने माता के अंतिम संस्कार के लिए धन और राशन की व्यवस्था भी की।

Deoria News: अनाथ पांच बहनों के संरक्षण की सपा सांसद ने ली जिम्मेदारी

Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के इशारू गांव में माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हुईं पांच नाबालिग बहनों से सोमवार को सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने मुलाकात की। उन्होंने बच्चियों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उनके भरण-पोषण और संरक्षण की जिम्मेदारी अपने स्तर से उठाने का आश्वासन दिया। इशारू गांव निवासी मोहन राजभर पुत्र राजेश राजभर की 7 अगस्त को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मृत्यु के अवसाद में उनकी पत्नी सुगंधी देवी की भी तीन दिन बाद 10 अगस्त को मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत के बाद उनकी पांच बेटियां पुष्पा, दुर्गा, देवनती, आंसू और राधिका अनाथ हो गई हैं।

इसकी जानकारी मिलने पर सांसद रमाशंकर राजभर सोमवार को इशारू गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार से मिलकर बच्चियों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने माता के अंतिम संस्कार के लिए अपनी ओर से 31 हजार रुपये और 10 कुंतल राशन की व्यवस्था कराई। सांसद ने मौके से अधिकारियों से बातचीत कर बच्चियों के लिए लाल कार्ड बनवाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। उन्होंने बताया कि बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बिजली बिल माफ कराने और कनेक्शन दोबारा जोड़ने की मांग की। साथ ही प्रशासन से अनाथ बच्चियों के भरण-पोषण में सहयोग करने को कहा। सांसद ने ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पांचों बच्चियों के सम्पूर्ण संरक्षण की जिम्मेदारी अपने स्तर से लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र पासवान, योगेश यादव, पवन यादव, मंजूर आलम, सांसद के मीडिया प्रभारी विवेक भास्कर, पिंटू पासवान आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: अनाथ पांच बहनों के संरक्षण की सपा सांसद ने ली जिम्मेदारी