पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल,मदद का भरोसा

Feb 10, 2026 10:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - बरहज में सरयू नदी में डूबे गोताखोर सुरेंद्र निषाद और धरमू प्रसाद के परिजनों से सपा का प्रतिनिधिमंडल मिला। सांसद राम भुआल निषाद के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने परिवारों को आश्वासन दिया और प्रशासन की लापरवाही पर आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि यह घटनाएं प्रशासन की संवेदनहीनता का परिणाम हैं।

पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल,मदद का भरोसा

बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी में डूबे गोताखोर गौरा निवासी सुरेंद्र निषाद और परसिया देवार निवासी धरमू प्रसाद के परिजनों से सोमवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल मिला और संकट के घड़ी में साथ होने का भरोसा दिया। उन्होने प्रशासन पर संवेदनहीनता का भी आरोप लगाया। सपा सांसद राम भुआल निषाद, सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यास गोंड़, जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व सांसद कनकलता सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पहले परसिया देवार स्थित धरमू प्रसाद के घर पहुंचा। घर वालों से बात की और ढांढस बंधाया। गौरा में सुरेंद्र निषाद के परिजनों से मिलने के बाद सपा नेताओं ने कहा कि यह सरकार और प्रशासन संवेदनहीन हो गया है।

दोनों घटनाएं प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। पीपा पुल पर रेलिंग होती तो धरमू पुल से नीचे नहीं गिरता। गोताखोर सुरेंद्र की मौत भी पुलिस की लापरवाही से हुई। पुलिस ने धरमू की तलाश के काम मे सुरेंद्र को पानी मे उतार दिया, लेकिन उसको सुरक्षा और बैकप देने की जहमत नहीं उठाई। पूरे मामले से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया जाएगा। उनके निर्देश पर पीड़ित परिवारों की मदद पार्टी करेगी। इस दौरान स्वामीनाथ यादव भाई, पूर्व जिलाध्यक्ष गेंनालाल यादव, रवि गोंड़, मुरली मनोहर जायसवाल, रामबहादुर यादव, विजय रावत, वीरेंद्र गुप्त, रणवीर यादव, महेन्द्र गोंड, राजन मिश्र, राजन गुप्त आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।