Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsSamajwadi Party Meeting Highlights Concerns Over Democracy and Upcoming Elections
लोकतंत्र की रक्षा के लिए एसआईआर को गंभीरता से लें कार्यकर्ता--ओपी

लोकतंत्र की रक्षा के लिए एसआईआर को गंभीरता से लें कार्यकर्ता--ओपी

संक्षेप:

Deoria News - सलेमपुर में समाजवादी पार्टी की बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर एसआईआर में सही कार्य करने पर जोर दिया गया। ओपी यादव ने भाजपा पर लोकतंत्र का मजाक बनाने का आरोप लगाया और कहा कि वर्तमान सरकार चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। बैठक में कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Dec 06, 2025 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को उपनगर स्थित डाक बंगला पर हुई। बैठक में पार्टी को और मजबूत बनाने एवं चल रहे एसआईआर में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सही कार्यो के होने पर जोर दिया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व एसआईआर के जिला प्रभारी ओपी यादव ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र का मजाक बना के रख दिया हैं। लोकतंत्र पर ऐसा संकट छाया है, कि इसकी कीमत आने वाली पीढ़ियों को भुगतना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का अह्वान करते हुए कहा कि एसआईआर को गंभीरता से हम सभी लेना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वर्तमान सरकार एसआईआर में झोल कर के आने वाले विधानसभा चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। यदि हम सचेत नही हुए तो भाजपा हमारी नागरिकता को समाप्त करने का कुचक्र रच रहीं हैं। बैठक की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष सुनील यादव ने एवं संचालन महासचिव जामवंत विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, ब्लॉक प्रभारी कमलेश पांडेय, सूरज यादव, प्रज्ञानंद चौधरी, माली प्रसाद निर्मल, हरे राम आर्य प्रभा भारती, प्रमोद गौतम, प्रमोद यादव, वासुदेव यादव, अवधेश यादव, विजय बहादुर यादव, सुनील कुमार, सत्यदेव यादव, पंकज श्रीवास्तव, शिवानंद यादव, चंद्रपाल यादव, जटाशंकर यादव, मानसिंह यादव, आलोक यादव, मिथिलेश यादव, प्रदीप यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।