Deoria News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में छाया रहा जलनिकासी का मुद्दा
Deoria News: सलेमपुर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में जल निकासी, नाले-नालियों की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर चर्चा हुई। सभासदों ने वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का भी अनुरोध किया। मानसून के कारण जलभराव की समस्याओं का समाधान निकालने और मच्छरों से निजात पाने के लिए फॉगिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सलेमपुर की बोर्ड बैठक सोमवार को चेयरमैन श्रीराम यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी, नाले-नालियों की सफाई और नगर की स्वच्छता व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। वहीं कई सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग भी उठाई।बैठक में नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाले-नालियों की नियमित सफाई कराने पर चर्चा हुई। साथ ही मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। नगर को स्वच्छ और जलजमाव मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर भी सहमति बनीं।
सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को बोर्ड के सामने रखा। उन्होंने बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से नागरिकों को होने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए जल निकासी की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की। इसके अलावा कई सभासदों ने वार्डों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के लिए नई स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग रखी। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में लगे आरो प्लांट से बर्बाद हो रहे पानी को बचाने को लेकर भी चर्चा की गई। पानी की बचत के लिए उचित व्यवस्था करने पर विचार किया गया। इस दौरान ईओ महेंद्र पाण्डेय, राज्यमंत्री प्रतिनिधि राममनोहर शर्मा, सभासद हरिश्चंद्र कुमार, काशीनाथ, जोया खातून, वीरेंद्र यादव, अशोक गुप्ता, सीमा देवी, तेज प्रताप पाण्डेय उर्फ सोनू, कमला देवी, कविता यादव, पंकज गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि प्रदीप यादव, मनोनीत सभासद विनय तिवारी व विश्वनाथ सिंह, लिपिक सुधीर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


