Deoria News: मारपीट व कपड़ा फाड़ने के विवाद में छह पर केस
Deoria News: सलेमपुर के कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने कटरैन डालने के विवाद में मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। 7 जुलाई को विवाद के बाद, 8 जुलाई को फिर से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक वार्ड की रहने वाली युवती ने कटरैन डालने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, गाली-गलौज और कपड़ा फाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उपनगर के एक वार्ड की रहने वाली युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 7 जुलाई को कटरैन लगाने को लेकर उसकी चाची और परिवार के लोगों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान गाली-गलौज भी हुई थी।आरोप है कि अगले दिन 8 जुलाई को उसका चचेरा भाई पुनः कटरैन विवाद को लेकर उसके परिवार के लोगों से गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया।
पीड़िता का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचने पर आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर खींचा और कपड़े फाड़ दिए। साथ ही महिलाएं भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस से लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रितेश, गौतम, सवरू उर्फ पतरु व तीन महिलाओं के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


