सहोदर देवी क्रिकेट अकादमी सलेमपुर ने ट्राफी जीती

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - बरहज में आयोजित बाबा राघवदास क्रिकेट प्रतियोगिता में सहोदर देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर ने रोमांचक फाइनल में तारकेश्वर अकादमी को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सलेमपुर ने 152 रन बनाए। बरहज की टीम 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 151 रन ही बना सकी। विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।

सहोदर देवी क्रिकेट अकादमी सलेमपुर ने ट्राफी जीती

बरहज, हिन्दुस्तान । बीआरडी बीडी पीजी कालेज आश्रम के मैदान पर खेली जा रही बाबा राघवदास क्रिकेट प्रतियोगिता में सहोदर देवी क्रिकेट एकडमी सलेमपुर ने ट्राफी जीती। रोमांचक फाइनल मुकाबले में उसने तारकेश्वर अकादमी बरहज को एक रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सलेमपुर ने 152 रन बनाए। जिससे इसान ने 22 रन प्रतिक के 21 गगन ने 18 रन बनाए। बरहजकी तरफ से कुश ने तीन, शिवम व हसन ने दो-दो विकेट लिया। 153 रनों का पीछा करते हुए बरहज की टीम अंतिम गेंद तक चले मुकाबले में 151 रन ही बना सकी। नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य पूर्व नपाध्यक्ष अजीत जायसवाल ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया।

शैलेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञानचंद, कृष्ण मुरारी, तारकेश्वर आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।