कई परिवार सर्वे कराने से कर रहे इंकार, कर्मचारियों को हो रही दिक्कत

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

सलेमपुर (देवरिया) में जनगणना के दौरान राशन कार्ड से नाम कटने की अफवाहों ने ग्रामीणों में डर पैदा कर दिया है। इससे कई लोग जानकारी देने में संकोच कर रहे हैं, जिससे सर्वे कार्य प्रभावित हो रहा है। नायब तहसीलदार ने बताया कि जनगणना और राशन कार्ड का कोई संबंध नहीं है और ग्रामीणों से सही जानकारी देने की अपील की है।

कई परिवार सर्वे कराने से कर रहे इंकार, कर्मचारियों को हो रही दिक्कत

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र में चल रही जनगणना के बीच राशन कार्ड से नाम कटने की अफवाह ने ग्रामीणों में डर पैदा कर दिया है। इसके चलते कुछ लोग अपने परिवार और संपत्ति से जुड़ी जानकारी देने में संकोच कर रहे हैं, जिससे सर्वे कार्य प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों का संकोच

गांवों में बीएलओ व अन्य कर्मचारी घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों, मकानों की स्थिति, कमरों की संख्या समेत अन्य बिंदुओं का ऑनलाइन फीडिंग कर रहे हैं। इसी दौरान यह भ्रम फैल गया है कि जनगणना में दी गई जानकारी के आधार पर राशन कार्ड से नाम काटा जा सकता है या संपत्ति का आकलन किया जाएगा। अफवाहों के असर से कई ग्रामीण जरूरी जानकारी छिपा रहे हैं, जबकि कुछ लोग सर्वे कराने से ही मना कर दे रहे हैं। खासकर जिन परिवारों के पास दोपहिया या चारपहिया वाहन हैं, वे वाहन संबंधी विवरण देने से बच रहे हैं। इससे कर्मचारियों को लोगों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

नायब तहसीलदार की अपील

नायब तहसीलदार गोपाल जी ने बताया कि जनगणना और राशन कार्ड का कोई संबंध नहीं है। फिलहाल प्रथम चरण में मकान गणना की जा रही है, जिसमें केवल मकानों की संख्या व उनकी स्थिति का विवरण लिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सही जानकारी देकर जनगणना कार्य में सहयोग करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जनगणना और राशन कार्ड के बीच क्या संबंध है?
नायब तहसीलदार गोपाल जी ने बताया कि जनगणना और राशन कार्ड का कोई संबंध नहीं है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।