Deoria News: बड़े शहरों की तरह स्ट्रीट लाइट से रौशन होगा रुद्रपुर नगर-सुधा

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: देवरिया के रुद्रपुर नगर में 76 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट परियोजना का उद्घाटन किया गया। परियोजना के तहत श्री दुग्धेश्वरनाथ मंदिर से निबहीं मार्ग और गौरीबाजार मार्ग से खजुहा चौराहे तक कुल 152 पोल पर लाइटें लगेंगी। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को रात में आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Deoria News: बड़े शहरों की तरह स्ट्रीट लाइट से रौशन होगा रुद्रपुर नगर-सुधा

Deoria News: रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रुद्रपुर नगर में रविवार को 76 लाख की लागत से लगने वाले स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन वैदिक मंत्रों के स्विच दबाकर हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन सुधा निगम ने कहा कि अब बड़े शहरों की तरह रुद्रपुर नगर पंचायत भी स्ट्रीट लाइट से रौशन होगा। उन्होंने कहा कि यह स्ट्रीट लाइट श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर से एमआरएफ सेंटर होते हुए निबहीं मार्ग तक जाएगा। जिसमें कुल 76 पोल पर स्ट्रीट लाइट जलेंगे। जबकि दूसरा श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर से गौरीबाजार मार्ग होते हुए खजुहा चौराहा तक जाएगा। इसमें 76 पोल पर स्ट्रीट लाइट जलेंगे। इन दोनों मार्गों पर स्ट्रीट लाइट के हो जाने से श्रद्धालुओं को नाथबाबा मन्दिर तक आने जाने में अब अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम ने कहा कि मेरा प्रयास है के रुद्रपुर नगर पंचायत उत्तर प्रदेश के मानचित्र पर स्थापित हो। किया। इस दौरान सभासद सज्जाद अली, सभासद जयरतन चौरसिया, सभासद अंकित मणि त्रिपाठी, मुन्ना पाण्डेय, प्रधान लिपिक रामविनोद शुक्ल, सुभाष यादव, वृजेश शर्मा, भोलू पाण्डेय, पवन आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: बड़े शहरों की तरह स्ट्रीट लाइट से रौशन होगा रुद्रपुर नगर-सुधा