अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादन हत्या का केस

Mar 09, 2026 03:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। आदित्य गुप्ता के पिता अरविन्द कुमार गुप्ता को एक बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक संख्या यूपी 52 सीडी 2686 के चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।

अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादन हत्या का केस

रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज की है। रामलक्षन चौकी क्षेत्र के लुवठहीं गांव के रहने वाले आदित्य गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि तीन मार्च की सायं करीब सात बजे उनके पिता अरविन्द कुमार गुप्ता पुत्र वैरागी प्रसाद गुप्ता जंगल पिपरा गांव के रहने वाले मुरारी निषाद के घर पहुंचे थे।इसी बीच पीछे से आ रही एक बाइक ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। आनन फानन में वह लोग उन्हें लेकर गौरीबाजार सीएचसी पहुंचे।

जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने बाइक संख्या यूपी 52 सीडी 2686 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।