15 जून तक सक्रिय हो जाएंगी बाढ़ चौकियां-एसडीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम तहसील सभागार में बुधवार को संभावित बाढ़ और सुरक्षा को लेकर

15 जून तक सक्रिय हो जाएंगी बाढ़ चौकियां-एसडीएम

रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम तहसील सभागार में बुधवार को संभावित बाढ़ और सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की गई। जिसमें एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र की सभी बाढ़ चौकियां 15 जून तक सक्रिय हो जाएंगी। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।उन्होंने कहा कि नाविकों और गोताखोरों की सूची तैयार उनके मोबाइल नम्बरों का सत्यापन अगले दिन शाम तक सुनिश्चिल लिए जाएं। ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके। बाढ़ सुरक्षा समितियों के गठन हेतु ग्राम प्रधानों से सम्पर्क करने, बाढ़ चौकियों पर आवश्यक सूचना उपलब्ध रखने तथा विद्यालयों को राहत केन्द्र के रूप में चिन्हित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों के नाम एवं मोबाइल नम्बर भी उपलब्ध रखने को कहा गया।बैठक में तहसीलदार चन्द्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार अनिल कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर, बाढ़ खण्ड के एसडीओ संजय कुमार सिंह, एसडीओ रविशंकर यादव, अरविन्द कुमार, बीडीओ एजाज अहमद, पशु विभाग के विनोद शर्मा, पूर्ति विभाग के सुशील तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।