Deoria News: डूडा ऑफिस में नहीं है टेंडर और रजिस्ट्रेशन फीस का ब्योरा

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया में आरटीआई कार्यकर्ता निर्मल कुमार त्रिपाठी ने 13 बिन्दुओं पर जानकारी मांगी थी, लेकिन डूडा ऑफिस ने अभिलेख के अभाव का हवाला देते हुए सूचना देने से इंकार कर दिया। कार्यालय में टेंडर और रजिस्ट्रेशन फीस का कोई ब्योरा नहीं है। अवर अभियंता से संबंधित जानकारी भी व्यक्तिगत बताकर नहीं दी गई।

डूडा ऑफिस में नहीं है टेंडर और रजिस्ट्रेशन फीस का ब्योरा

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता डूडा ऑफिस में टेंडर और रजिस्ट्रेशन फीस का ब्योरा उपलब्ध नहीं हैं। 13 बिन्दु की सूचना मांगने पर अधिकांश के जवाब में आफिस में अभिलेख नहीं है का हवाला देकर सूचना देने से इंकार कर दिया गया है। व्यक्तिगत बताकर संबद्ध अवर अभियंता से संबंधित जानकारी भी नहीं दिया है। जिस भवन में डूडा ऑफिस चल रहा है विभाग में उसका कोई अभिलेख नहीं हैं।

सूचना का अनुरोध

शहर के अमेठी मंदिर रोड निवासी आरटीआई कार्यकर्ता निर्मल कुमार त्रिपाठी ने 11 जुलाई-26 को जिला नगरीय विकास अभिकरण से 13 बिन्दुओं की सूचना मांगी। सूचना डूडा में ठेकेदारों द्वारा डाले जाने वाले टेंडर व रजिस्ट्रेशन शुल्क और अन्य जानकारी मांगी। डूडा के जन सूचना अधिकारी, परियोजना अधिकारी ने सूचना देने की जगह पत्र में कहा है कि कार्यालय में टेंडर रजिस्ट्रेशन फीस से संबंधित जिस प्रकार से सूचना चाही गयी है उसका अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं।

सूचना का इनकार

बिन्दु संख्या तीन में बताया गया है कि मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत अवर अभियंता पूजा को संबंद्ध किया गया है। हालांकि अवर अभियंता से संबंधित अन्य जानकारी व्यक्तिगत होने उनकी सहमति नहीं मिलने पर देने से इंकार कर दिया है। छठवें बिन्दु की सूचना भी कार्यालय में अभिलेख न होने का हवाला देकर नहीं दिया गया है। वहीं कहा है कि शासी निकाय के अनुमोदन के बाद कार्यालय भवन का मरम्मत कराया जा रहा है।

अभिलेख की कमी

कार्यालय में साइनबोर्ड से संबंधित और जिन भवन में डूडा कार्यालय चल रहा है वह किस विभाग का है इससे भी संबंधित अभिलेख होने से इंकार कर दिया है। विभाग ने जानकारी दी है कि जल निगम के अवर अभियंता प्रदीप कुमार 29 दिसंबर-25 से व लोनिवि के अवर अभियंता नवीन कुमार 29 जुलाई-24 से डूडा में डीएम की स्वीकृति के बाद संबंद्ध है।

सामान्य प्रश्न

डूडा ऑफिस में कौन सी जानकारी उपलब्ध नहीं है?
डूडा ऑफिस में टेंडर और रजिस्ट्रेशन फीस का ब्योरा उपलब्ध नहीं है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।