
ऑपरेशन अमानत में आरपीएफ ने लौटाया यात्री का खोया बैग
Deoria News - सलेमपुर में रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन अमानत के तहत गाड़ी संख्या 15008 में एक यात्री का छूटे हुए बैग को बरामद किया। 5 फरवरी को आरपीएफ कांस्टेबल प्रवीण कुमार मिश्र ने बैग को सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट भटनी पर जमा कराया। यात्री ने आधार कार्ड और टिकट दिखाकर बैग प्राप्त किया और रेलवे की सराहना की।
सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा व उनकी संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने गाड़ी संख्या 15008 में छूटा एक यात्री का बैग सुरक्षित बरामद कर उसे सुपुर्द किया। वाराणसी मंडल कंट्रोल से मिली सूचना के आधार पर 5 फरवरी को सलेमपुर में तैनात आरपीएफ कांस्टेबल प्रवीण कुमार मिश्र ने गाड़ी संख्या 15008 के कोच एस-1 की बर्थ संख्या दो पर छूटे हरे रंग के बैग को बरामद कर आरपीएफ पोस्ट भटनी पर जमा कराया। बैग के मालिक अमित कुमार राय निवासी कुशीनगर ने आरपीएफ पोस्ट भटनी पहुंचकर आधार कार्ड व यात्रा टिकट प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि वह 4 जनवरी को लखनऊ से गौरी बाजार तक यात्रा कर रहे थे। उतरते समय उनका बैग ट्रेन में ही छूट गया था, जिसकी सूचना उन्होंने रेल मदद 139 पर दी थी। सत्यापन के बाद लगभग 10 हजार रुपये कीमत का बैग यात्री को सौंप दिया गया। बैग मिलने पर यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल और रेल प्रशासन की सराहना की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




