RPF Intensifies Action Against Extortion by Eunuchs at Deoria Railway Station युवाओं ने दिखाया साहस तो आरपीएफ इंस्पेक्टर की बची जान, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsRPF Intensifies Action Against Extortion by Eunuchs at Deoria Railway Station

युवाओं ने दिखाया साहस तो आरपीएफ इंस्पेक्टर की बची जान

Deoria News - देवरिया रेलवे स्टेशन पर किन्नरों द्वारा लोगों से जबरिया वसूली की जा रही थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमले के बाद, आरपीएफ ने किन्नरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अभियान शुरू किया है। कई किन्नरों को गिरफ्तार...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाTue, 2 Sep 2025 10:28 AM
share Share
Follow Us on
युवाओं ने दिखाया साहस तो आरपीएफ इंस्पेक्टर की बची जान

देवरिया, निज संवाददाता। ट्रेन से लेकर प्लेटफार्म तक किन्नर जबरिया लोगों से वसूली कर रहे हैं। न देने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। रात को किन्नरों के वसूली को रोकने वाले आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमला हो गया। अचानक हुए हमले से इंस्पेक्टर असहज हो गए और जान बचाने के लिए लोगों के बीच भागना पड़ा। हालांकि युवाओं ने किन्नरों के आतंक के बीच साहस दिखाई और अपने-अपने बेल्ट निकाल आगे बढ़ गए। युवाओं के सख्त तेवर के बाद किन्नर बैकफुट पर आ गए। इस बीच पहुंची जीआरपी ने दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अगर युवा यात्री आगे नहीं आए होते तो और बड़ा बवाल हो गया होता।

आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद अपराध को लेकर थोड़ा सख्त हैं। किसी ने शिकायत की कि किन्नर वसूली कर रहे हैं। साथ ही लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। शिकायत को संज्ञान में लेकर पहुंचे और दोनों को पकड़ कर ला कर चेकपोस्ट पर बैठा दिए। साथ ही हिदायत भी दी। लेकिन चेकपोस्ट पर तैनात आरपीएफ जवान या फिर आरपीएफ इंस्पेक्टर को बड़ा बवाल होने का कोई अंदेशा नहीं था। अगर उन्हें अंदेशा होता तो आरपीएफ पोस्ट पर पर्याप्त फोर्स मंगा लिए होते और जीआरपी को भी इसकी जानकारी दे दिए होते। बवाल होने की सूचना पर लोकल पुलिस भी पहुंच गई। सख्त हुई आरपीएफ, पूरे जोन में किन्नरों के विरुद्ध अभियान शुरू आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हुए हमले के बाद आरपीएफ सख्त हो गई है। पूरे जोन में किन्नरों को ट्रेन में चढ़ने व वसूली करने के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। हर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व सीआईबी सख्त नजर आई। एक-एक बोगी में आरपीएफ ने तलाशी अभियान चलाया। सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों व प्लेटफार्म पर वसूली करने वाले किन्नरों के विरुद्ध आए दिन अभियान चलाया जाता है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो आरपीएफ ने 5 किन्नरों के विरुद्ध अगस्त माह में कार्रवाई की है। जबकि जुलाई में दो किन्नरों पर कार्रवाई की है। आरपीएफ व जीआरपी अगर शिकायत नहीं मिलती है तो बहुत सख्ती किन्नरों को लेकर नहीं दिखाती है। लेकिन रविवार की रात आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हुए हमले के बाद आरपीएफ सख्त हो गई है। किन्नरों को प्लेटफार्म या ट्रेन में वसूली करने पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में सोमवार को आरपीएफ सख्त नजर आई। हर ट्रेन में तलाशी ली गई। सहायक सुरक्षा आयुक्त पहुंचे देवरिया, ली घटना की जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर ने हमले की जानकारी रात को ही अधिकारियों को दे दी। सोमवार को छपरा से सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ मुकेश कुमार देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और आरपीएफ इंस्पेक्टर के साथ ही अन्य कर्मियों से घटना की जानकारी ली। साथ ही किन्नरों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने का निर्देश दिया। लगभग आठ घंटे तक वह देवरिया में जमे रहे। फरार किन्नरों की गिरफ्तारी को जीआरपी के साथ ही सीआईबी भी लगाई गई फरार किन्नरों की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी के साथ ही सीआईबी भी लगाई गई है। जो हर गतिविधि पर नजर भी रख रही है। सहायक सुरक्षा आयुक्त के साथ ही छपरा व गोरखपुर से भी सीआईबी व आरपीएफ के जवान देवरिया रेलवे स्टेशन पहुंचे और दिन भर जमे रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।