शादी समारोह में गया था परिवार, चोरों ने खंगाल दिया मकान
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता: शहर के देवरिया रामनाथ मोहल्ले में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान को खंगाल दिया। 85 हजार रुपये नकद व साढ़े तीन लाख रुपये से अधि

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के देवरिया रामनाथ मोहल्ले में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान को खंगाल दिया। 85 हजार रुपये नकद व साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक का सामान चोर उठा ले गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। साथ ही जल्द घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है। शहर के देवरिया रामनाथ के रहने वाले हीरालाल के एक रिश्तेदार के यहां सलेमपुर में शनिवार की रात शादी थी। शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए परिवार के लोग गए थे। जबकि मकान में ताला लगा दिया गया था। रविवार की सुबह पड़ोसी जब जगे तो देखा कि हीरालाल के मकान का ताला टूटा पड़ा है और सामान बिखरा पड़ा है।
यह देख उन्होंने तत्काल हीरालाल को इसकी जानकारी दी। वह घर पहुंचे और अंदर जाकर देखे तो आलमारी, बाक्स व सूटकेश टूटा पड़ा था। उसमें रखा 85 हजार रुपये नकद व आभूषण गायब था। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। कुछ लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की। तो रेकी कर दिया गया है घटना को अंजाम ठंड का समय है, इस मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग ने अपनी तरफ से खाका तैयार किया है। गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने से पहले रेकी की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


