सुनसान घर से चोरी, अनाज व घरेलू सामान ले उड़े चोर

Mar 01, 2026 02:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - लार थाना क्षेत्र के बावनपाली गोसाई गांव में चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिवार के सदस्य मुंबई में थे, जिससे चोरों ने घर में घुसकर अनाज, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि चुरा लिया। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई और पुलिस ने जांच शुरू की।

सुनसान घर से चोरी, अनाज व घरेलू सामान ले उड़े चोर

पिण्डी, हिन्दुस्तान संवाद। लार थाना क्षेत्र के बावनपाली गोसाई गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक सुनसान घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र के बावनपाली गोसाई गांव निवासीप्रसादी लाल गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ गुप्ता इलाज के लिए करीब दो माह से मुंबई गए हुए हैं। परिवार के गांव में न होने का फायदा उठाकर चोरों ने उनके घर में घुसकर गेहूं, चावल, एलईडी टीवी, फ्रिज, कूलर सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्रियों पर हाथ साफ कर दिया। अलमारी का कपाट भी खुला मिला है।

फिलहाल कितना और क्या-क्या सामान चोरी हुआ है इसकी सही जानकारी घर के मुखिया के लौटने के बाद ही हो सकेगी। बताया जा रहा है कि प्रसादी लाल गुप्ता के पुत्र चंदन गुप्ता मुंबई में रहकर फोटोग्राफी का कार्य करते हैं। गांव में उनके तीन भाईयों के मकान भी हैं। इसके बावजूद रात में चोरी की भनक किसी को नहीं लगी। सुबह पड़ोसी रमेश गुप्ता ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान राजेश यादव को दी। इसके बाद प्रधान ने थाने को सूचना दी। सूचना पर थाने से उपनिरीक्षक नंद यादव मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच-पड़ताल की। उपनिरीक्षक नंद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।