हीटवेव से बचाव को किसान करें जरूरी उपाय

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में तापमान बढ़ने से कृषि फसलों पर लू का प्रभाव पड़ने की आशंका है। कृषि विभाग ने फसलों की सुरक्षा और जल संरक्षण के लिए सुझाव जारी किए हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे अवशेषों को न जलाएं और जैविक खाद का उपयोग करें। सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर और ड्रिप पद्धति अपनाने की सलाह दी गई है।

हीटवेव से बचाव को किसान करें जरूरी उपाय

देवरिया, निज संवाददाता। मौसम का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे कृषि फसलों पर लू का प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है। इसको देखते हुए कृषि विभाग द्वारा फसलों की सुरक्षा तथा भूमि में जल एवं नमी संरक्षण हेतु आवश्यक सुझाव जारी किया हैं।जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने जनपद के समस्त किसानों से अपील की कि फसल कटाई के बाद खेत में पड़े अवशेषों को न जलाएं। खेतों में नमी संरक्षण के लिए मल्चिंग एवं खरपतवार नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा मल्च के रूप में जैव उत्पाद एवं फसल अवशेषों का उपयोग करें। पौध तैयार करते समय भी मल्च का प्रयोग करना लाभकारी रहेगा।

सिंचाई जल के बेहतर उपयोग के लिए स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई पद्धति अपनाने की सलाह दी गई है। खेतों में नियमित अंतराल पर सायंकाल हल्की सिंचाई करें, जिससे नमी बनी रहे और पानी का अपव्यय न हो। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद के प्रयोग की सलाह दी है। अधिक तापमान में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने कहा कि फसलों की बुवाई पंक्तियों में करें तथा सिंचाई जल के समान वितरण के लिए खेतों को समतल रखें। धान की नर्सरी में पर्याप्त नमी बनाए रखने के लिए सायंकाल सिंचाई करें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।