Deoria News: सरयू की हलचल से बढ़ी ग्रामीणों की धड़कन, नदी की उफान देख सताने लगी बाढ़ की आशंका
Deoria News: बरहज, देवरिया में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सरयू नदी का जलस्तर 24 घंटे में आधा मीटर बढ़ा है। तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और कटान रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। प्रदेश भर में हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। बरहज में सरयू की हलचल से तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की धड़कन बढ़ गई है। सरयू नदी का जलस्तर 24 घण्टे में लगभग आधा मीटर बढ़ा है। फिर भी नदी खतरे के निशान से काफी नीचे प्रवाहित हो रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बारिश के बाद नदी में आए उफान को देख तटवर्ती गावों के ग्रामीणों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है। नदी के दक्षिणी छोर पर कटान शुरू ही गई है। कटान से कृषि भूमि नदी में समाहित हो रही है।
इसे देख परसिया देवार के लोग परेशान है। संगम तट पर भी नदी का दबाव डौला तटबंध पर बढ़ने लगा है। जियो बैग पानी में समाने लगे है। कपरवार संगम तट से पश्चिम नदी भीषण कटान कर रही है। कटान कृषि योग्य भूमि पर लगा हुआ है। राप्ती नदी के पानी से चारों ओर घिरे भदिला अव्वल के ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। विशुनपुर देवार के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव, अशोक यादव, परसिया देवार के शंकर प्रसाद, सुरेश यादव, मन्जनाथ यादव ने प्रशासन से कटान रोकने और नदी में नाव की व्यवस्था करने की मांग की है। उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने बताया कि नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। अभी खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


