ठंड से कान की बीमारी से हो रही परेशानी, बढ़ रहे मरीज
Deoria News - देवरिया में ठंड के कारण कान की बीमारी से लोग परेशान हैं। सर्दी, जुकाम और एलर्जी के मरीजों की कान की नली में सूजन से दर्द और सुनाई देने में कमी हो रही है। हर दिन मेडिकल कॉलेज में 30 से 40 मरीज इस समस्या से ग्रसित हो रहे हैं। डॉक्टर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

देवरिया, निज संवाददाता ठंड की वजह से कान की बीमारी से लोग पीड़ित हो रहे हैं। सर्दी, जुकाम, खांसी और एलर्जी के मरीज के कान की नली में सूजन होने से परेशानी हो रही है। लोगों को कान में दर्द, भारीपन सहित कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। इलाज में लापरवाही से सुनाई देना कम हो सकता है। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों की संख्या में इफाजा हुआ है। हर रोज 30 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम बदला है। सुबह और शाम की ठंड का लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।
सर्द हवा के चलने से थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। लोग सर्दी, जुकाम, खांसी, नाक से पानी आने, छींक से पीड़ित हो रहे हैं। इसकी वहज से इंफेक्शन बढ़ने से परेशानी बढ़ जा रही है और कान की समस्या भी हो रही है। लोग कान में दर्द, भारीपन, कम सुनाई देने के लक्षण के साथ मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। ईएनटी विभाग की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लग रही है। हर रोज करीब 150 से अधिक मरीजों का इलाज किया जाता है। इसमें 30 से 40 मरीज इस तरह के लक्षण के रहते हैं। डॉक्टर परीक्षण के बाद दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इस बीमारी को ठीक होने में एक हफ्ते से दस दिन का समय लग रहा है। ईएनटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि मौसम बदलने से ठंड की वजह से लोग एक्यू ओटाइटिस मीडिया बीमारी की आ रहे चपेट में आते हैं। जुकाम, खांसी व एलर्जी से पीड़ित हो जाते हैं। गले व नाक से इंफेक्शन गले व कान के बीच इयूस्टैकिशन ट्यूट में चला जाता है, जिससे कान के पर्दे में सूजन व पर्दे के पीछे पानी भर जाता है। इसकी वजह से कान में दर्द, भारीपन, कम सुनाई देने की समस्या आती है। इस तरह के लक्षण मिलने पर शीघ्र विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क कर उपचार कराना चाहिए। इलाज में लापरवाही भारी पड़ सकती है और सुनाई कम होने की संभावना रहती है। ठंडी चीजों व पेयपदार्थ के सेवन से बचना चाहिए। गर्म पानी का भांप लें व गलाला करें। साथ ही जुकाम, खांसी होने पर तत्काल इलाज कराना चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




