Deoria News: आज तीन घंटे भागलपुर-पिंडी मार्ग बंद रहेगा आवागमन
हिन्दुस्तान, देवरिया
Deoria News: भागलपुर पिंडी मार्ग पर रेवली रेलवे ढाला रविवार को तीन घंटे के लिए बंद रहेगा। समपार संख्या 16 पर मशीन पैकिंग कार्य के चलते यह बंद होगा। यह कार्य 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 03 बजे तक चलेगा। वाहन रेवली समपार के बेल्थरा छोर से आवागमन कर सकेंगे।

Deoria News: भागलपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भागलपुर पिंडी मार्ग पर स्थित रेवली रेलवे ढाला दोहरीकरण कार्य के चलते रविवार को तीन घंटे तक बंद रहेगा। रविवार को समपार संख्या 16 (एलसी 16) पर मशीन पैकिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते मार्ग को बंद किया गया है। इस संबंध में परियोजना के रेजिडेंट इंजीनियर (सिविल) वीरेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है व मईल थाने पर भी इसकी सूचना दी गयी है। इसके अनुसार 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 03 बजे तक कार्य किया जाएगा, जिससे समपार से सड़क वाहनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। इस दौरान वाहनों के आवागमन के लिए समपार संख्या 16 के बेल्थरा छोर पर स्थित अंडरपास-30 बलिया गाँव से आवागमन सुलभ रहेगा।
कार्य के दौरान डायवर्जन प्वाइंट पर ट्रैफिक गार्ड तैनात रहेंगे और बैनर आदि लगाए जाएंगे।


