युवा सम्मेलन की सफलता को बांटी गई जिम्मेदारियां
देवरिया। हिन्दुस्तान टीम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को...

देवरिया। हिन्दुस्तान टीम
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को नगर पालिका में हुई। इस दौरान बरहज में 29 दिसंबर को आयोजित युवा सम्मेलन की सफलता पर जोर देते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसके पूर्व पदाधिकारियों ने चिन्हित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विवेकानंद ने कहा कि भाजयुमो का युवा सम्मेलन 29 दिसंबर को बरहज में प्रस्तावित है। इसमें विविध स्थानों से हजारों की संख्या में आने वाले पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसकर जुटने की जरूरत है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सबको आगे आने की जरूरत है। बैठक के पूर्व कार्य समिति सदस्य विवेकानंद, युवा मोर्चा की टीम व चारों मंडलों के अध्यक्षों ने श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम बरहज के मैदान का निरीक्षण किया। साथ ही इस स्थल को चिन्हित कर कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। यहां शत्रुघ्न सिंह विशेन, कृति सिंह, दिलीप मिश्र, मनमोहन सिंह, अभिमन्यु सिंह, रंजीत सिंह, अनूप सिंह, जयदीप मणि, मनीष विश्वकर्मा, शिखर शाही, आदित्य मणि, अजीत भारती, गौरव सिंह, लोकेश सिंह, चंदन सिंह, अंशु मिश्र समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।
