बैरिकेटिंग हटाने को एएसपी ने नगरवासियों के साथ की बैठक, दिया आश्वासन
Deoria News - गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर बैरिकेटिंग हटाने की मांग को लेकर एडिशनल एसपी ने नगरवासियों के साथ बैठक की। पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की शर्त रखी। पूर्व चेयरमैन विजय सैनी ने नाराजगी जताई। कुछ दिन ट्रायल पर बैरिकेटिंग हटाने का आश्वासन दिया गया। नगरवासियों ने विधायक को भी पत्रक सौंपा।

गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर बैरिकेटिंग हटाने की मांग पर एडिशनल एसपी ने थाने में नगरवासियों के साथ बैठक किया। पुलिस ने बैरिकेटिंग हटाने के दौरान सड़क के पटरी से अतिक्रमण हटाने की शर्त रख दी। पूर्व चेयरमैन विजय सैनी के किसी बात से नाराज हो कर एडिशनल एसपी बैठक से उठने लगे। मान मनौव्वल के बाद कुछ दिन ट्रायल पर बैरिकेटिंग हटाने का आश्वासन दिया। वहीं सड़क किनारे से पचास मीटर पीछे ठेले-खोमचों के अतिक्रमण को हटने की शर्त रख दी। पुलिस प्रशासन ने यातायात सुरक्षा को लोकर गौरीबाजार के रामपुर चौराहे के गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर महीनों से बैरिकेटिंग कर रखा है, जिससे आने-जाने वालों वाहनों को चौराहे के पश्चिम पेट्रोल पंप व पूरब डाक बंगला के समीप जाकर टर्न लेकर लेन बदलना होता है।
एडिशनल एसपी शनिवार को नगरवासियों की मांग पर थाने में बैठक करने पहुंचे थे। चेयरमैन प्रदीप कुमार मद्धेशिया, पूर्व प्रमुख मुकुल सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सैनी, निलेश जायसवाल, रविन्द्रनाथ जायसवाल सैकड़ों नगरवासियों के साथ बैठक में पहुंचे। सभी ने बैरिकेटिंग से होने वाली समस्याओं को एडिशनल एसपी के सामने रखा और उसे हटाने की मांग की। एडिशनल एसपी ने समस्या को ध्यान से सुना और कुछ दिनों के लिए ट्रायल पर बैरिकेटिंग हटाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही पुलिस ने चौराहे पर ठेले, खोमचे व गुमटियों के अतिक्रमण को पचास मीटर पीछे हटाने को कहा। बैरिकेटिंग हटाने को विधायक को सौंपा पत्रक गौरीबाजार के रामपुर चौराहे से बैरिकेटिंग हटाने के लिए नगरवासियों ने शनिवार सुबह सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी को पत्रक सौंपा। विधायक नगरवासियों की समस्याएं सुनने के लिए गौरीबाजार पहुंचे थे। उन्होंने नगरवासियों की मांग पर बैरिकेटिंग हटाने के लिए आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


