कुएं में गिरी नीलगाय को पुलिस ने जेसीबी से बाहर निकलवाया

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

बंजरिया बाजार (देवरिया) के मलवाबर बनरही में एक नीलगाय कुएं में गिर गई। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। ढाई घंटे की मेहनत के बाद नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाहर आते ही नीलगाय खेतों की ओर भाग गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

कुएं में गिरी नीलगाय को पुलिस ने जेसीबी से बाहर निकलवाया

बंजरिया बाजार(देवरिया),हिन्दुस्तान टीम। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मलवाबर बनरही में मंगलवार की रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मस्जिद के समीप स्थित एक पुराने कुएं में एक नीलगाय गिर गई। कुएं से निकलने के लिए नीलगाय लगातार संघर्ष करती रही, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब ढाई घण्टे की मेहनत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से नीलगाय को बाहर निकाला। कुएं में नीलगाय की जानकारी होने पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल बघौचघाट पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।

कुएं तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण जेसीबी मशीन बुलाकर रास्ता बनवाया गया। करीब कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम और ग्रामीणों ने नीलगाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। बाहर निकलते ही नीलगाय तेजी से खेतों की ओर भाग गई, जिसे देखकर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।