50 मछुआरों ने कराया एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण
कपरवार, हिन्दुस्तान संवाद। मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा

कपरवार, हिन्दुस्तान संवाद। मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े 50 हितधारकों ने कपरवार में बुधवार को मत्स्य विभाग देवरिया के तत्वाधान एवं बहुउद्देशीय मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड कपरवार व बरहज के संयोजकत्व में आयोजित शिविर में पंजीकरण शिविर कराया।मत्स्य पालक किसान अभिकरण देवरिया के मत्स्य निरीक्षक अधिकारी रितेश शाही ने कहा कि इस पोर्टल का उद्देश्य मछली पालन और उससे जुड़े क्षेत्रों को आधुनिक तकनीकों और योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाना है। चेयरमैन जितेन्द्र भारत, मछुआ प्रतिनिधि रामधनी निषाद, सुभाष चंद साहनी, विजय साहनी, रामलाल साहनी, सूर्यभान साहनी, राजाराम साहनी, गोपाल साहनी, राजेश कुमार साहनी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


