इमरजेंसी, सीएचसी, पीएचसी पर होगा रेफरल रजिस्टर
देवरिया में मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, और पीएचसी पर रेफरल रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया गया है। मरीजों को रेफर करने का कारण दर्ज किया जाएगा। यह आवश्यक किया गया है कि सभी अधिकारी इसका पालन करें। रेफरल रजिस्टर की जांच भी की जाएगी।

देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कालेज की इमरजेंसी, सीएचसी, पीएचसी पर पर रेफरल रजिस्टर रखा जायेगा। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने सीएमएस व समस्त अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को पत्र जारी किया है। रजिस्टर में दर्ज मरीजों को रेफर करने का कारण दर्ज करना होगा। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने रेफरल रजिस्टर बनाने की डीएम से मांग किया था। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित, मारपीट व हादसों में घायल मरीज 24 घंटे पहुंचते हैं। लेकिन इलाज करने वाले गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। मेडिकल कालेज होने के बाद भी जिला अस्पताल की तर्ज पर मरीजों को रेफर किया जाता है। शाम को रेफर करने वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। थोड़ा भी गंभीर होने पर मरीजों को इलाज का रिस्क लेने की जगह रेफर कर दिया जाता है। ऐसे मरीजों को कुछ एंबुलेंस चालक, दलाल कमीशन के चक्कर में प्राईवेट अस्पतालों पर पहुंचा देते हैं। जहां जांच व इलाज के नाम पर मरीजों का शोषण किया जाता है। सीएचसी, पीएचसी से भी मरीजों को रेफर करने का खेल होता है। इसमें कुछ अस्पतालों के डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की भी भूमिका होती है।
सामाजिक कार्यकर्ता की मांग
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाठक ने डीएम से मेडिकल कालेज, सीएचसी, पीएचसी पर बड़े पैमाने पर मरीजों को भी रेफर करने की शिकायत की। उन्होंने इमरजेंसी, सीएचसी, पीएचसी पर रेफरल रजिस्टर बनाने की मांग की, जिस पर रेफर करने, बाहर की दवा, जांच का ब्योरा दर्ज किया जाय। डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता ने मेडिकल कालेज के सीएमएस, सीएचसी, पीएचसी के अधीक्षक, प्रभारी को पत्र लिखकर रेफरल विवरण रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया है। जिसमें किन कारणों से मरीजों को रेफर किया गया, बाहर की दवा, आपरेशन, जांच को बाध्य किया दर्ज करने के साथ मरीजों की पर्ची पर पूरा ब्योरा लिखा जायेगा。
रेफरल रजिस्टर का पालन
डीएम के निर्देश पर मेडिकल कालेज के सीएमएस व सभी सीएचसी, पीएचसी के अधीक्षक,प्रभारी अधिकारियों को इकाई पर रेफरल विवरण रजिस्टर रखने का निर्देश दिया गया है। सभी को इसका अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया है। औचक निरीक्षण में रेफरल रजिस्टर बना है या नहीं इसकी भी जांच की जायेगी।
डा. अनिल कुमा गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देवरिया
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


