गेहूं खरीद का बना रिकॉर्ड, लक्ष्य से दो लाख कुंतल पार

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया जिले के किसानों ने गेहूं खरीद में नया रिकॉर्ड बनाया है। 18 लाख कुंतल के लक्ष्य के मुकाबले 20 लाख कुंतल से अधिक गेहूं खरीदा गया है। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त होने के बाद खरीद में तेजी आई है। 15 जून तक और खरीद जारी रहेगी।

गेहूं खरीद का बना रिकॉर्ड, लक्ष्य से दो लाख कुंतल पार

देवरिया, निज संवाददाता। जिले के किसानों ने गेहूं खरीद का रिकार्ड बना दिया है। 18 लाख कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष 20 लाख कुंतल से अधिक की खरीद हो चुकी है। यह हाल तब है जब खरीद के बीच में लक्ष्य बढ़ाकर तीगुना कर दिया गया। अब-तक 4283 किसानों से गेहूं खरीदा गया है, अभी 15 जून तक गेहूं की खरीद की जायेगी। किसानों का सरकारी मूल्य पर गेहूं की खरीदने को विभिन्न क्रय एजेंसियों का 106 क्रय केन्द्र बनाया गया है। शुरू में क्रय केन्द्रों पर गेहूं की आवग कम होने से खरीद की रफ्तार सुस्त रही। खरीद शुरू होने के कुछ दिनों बाद गेहूं बेचने को किसानों का फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य कर दिया गया। फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता, सत्यापन में विलंब, बोरे की कमी और मोबाइल क्रय केन्द्रों से खरीद की मंजूरी नहीं मिलने से गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी हो गयी। शासन ने जिले को 51 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया था। खरीद की रफ्तार सुस्त होने से लक्ष्य पूरा होना मुश्किल लगने लगा। यह देख शासन ने गेहूं खरीद के लिए फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया तथा किसानों का सत्यापन भी सरल कर दिया。

खरीद में तेजी

वहीं कोटेदारों और टेंडर के बाद बोरे की उपलब्धता से गेहूं खरीद में तेजी आ गयी। शासन ने गुणवत्ता में कुछ कमी के बाद भी किसानों का गेहूं खरीदने का निर्देश दिया। वहीं शासन ने जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाकर पहले से तीगुना से अधिक 18 लाख कुंतल कर दिया गया। 10 जून तक 18 लाख कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष 20 लाख कुंतल से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। लक्ष्य से 2 लाख कुंतल अधिक गेहूं की खरीद कर रिकार्ड बना दिया गया है।

जिम्मेदारों की टिप्पणी

बोले जिम्मेदारशासन से गेहूं खरीद का लक्ष्य 51 हजार एमटी से बढ़ाकर 18 हजार एमटी कर दिया। इसके बाद भी 10 जून तक लक्ष्य से दो लाख कुंतल अधिक गेहूं खरीदा गया है। अभी 15 जून तक गेहूं की खरीद की जायेगी। इस बार गेहूं खरीद का पिछला सभी रिकार्ड टूट गया है। इसका लाभ किसानों को मिला है।

- सुलभ आनंद, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

देवरिया जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य क्या था?
शासन ने जिले को 51 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।