Deoria News: सर्जरी के बाद दो मासूमों की लौटी मुस्कान
Deoria News: देवरिया के पथरदेवा ब्लॉक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने जन्मजात कटे होंठ और तालु से पीड़ित दो बच्चों की पहचान की। स्माइल ट्रेन फाउंडेशन के सहयोग से रिद्धि और सौमिक को गोरखपुर के सावित्री हॉस्पिटल में इलाज मिला। दोनों की सर्जरी सफल रही। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बच्चों को चिन्हित कर अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पथरदेवा ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात रंजन की देखरेख में डॉक्टरों की टीम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जन्मजात गंभीर बीमारियों से ग्रसित दो बच्चों की पहचान की। सरकारी मदद से दोनों बच्चों की काटे होंठ और तालु की सफल सर्जरी कराई गई है, इससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
जन्मजात बीमारी से पीड़ित बच्चों की पहचान
पथरदेवा ब्लॉक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की दो विशेष टीम की टीम ए और बी की तैनाती की गईं है। टीम गांवों में भ्रमण कर प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाडी केंद्रों पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती हैं। पचरुखिया गांव निवासी धनंजय कुमार की दो वर्षीय बेटी रिद्धि जो जन्म से कटा होठ और तालू की गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। आरबीएसके टीम बी द्वारा एक जून को आंगनबाडी केन्द्र पचरूखिया स्क्रीनिंग की गई। टीम ने बच्ची को चिन्हित कर उसके पिता धनंजय को स्माइल ट्रेन फाउंडेशन के सहयोग गोरखपुर निशुल्क इलाज की जानकारी दिया।
गोरखपुर में सफल सर्जरी
उसके बाद धनंजय टीम के सहयोग से बच्ची को सावित्री हॉस्पिटल गोरखपुर लेकर पहुंचे। जहां रिद्धि की जांच के बाद विशेषज्ञ सर्जन द्वारा एक जुलाई को कटे होठ, तालु की सर्जरी की गई। आरबीएसके टीम ए द्वारा कोयरपट्टी निवासी दीपक कुमार के काटे होठ, तालु से पीड़ित नौ माह बेटे सौमिक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा में ओपीडी के दौरान चिन्हित किया गया। सौमिक को 27 जुलाई को गोरखपुर सावित्री हॉस्पिटल भेजा गया। चिकित्सकों ने पूरी जांच प्रकिया पूरा किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने सौमिक को सितम्बर माह में सर्जरी के लिए बुलाया। 17 सितम्बर को सौमिक का सावित्री हॉस्पिटल में काटे होठ तालु की सफल सर्जरी की गई। सफल सर्जरी के बाद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रभात रंजन ने बताया कि दोनों बच्चों की सर्जरी कराने में आरबीएसके टीम के डॉ धनंजय कुमार, फार्मासिस्ट मनोज गुप्ता, एएनएम संजू देवी, फर्मासिस्ट इंजल आलम का विशेष सहयोग रहा।

