ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियादेवरिया उपचुनाव में प्रचार करने उतरे रविकिशन, भाजपा प्रत्‍याशी के लिए मांगे वोट 

देवरिया उपचुनाव में प्रचार करने उतरे रविकिशन, भाजपा प्रत्‍याशी के लिए मांगे वोट 

उत्तर प्रदेश में उप चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। शनिवार को सदर सांसद रवि किशन और गोरखपुर ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह ने देवरिया सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्य प्रकाश मणि...

देवरिया उपचुनाव में प्रचार करने उतरे रविकिशन, भाजपा प्रत्‍याशी के लिए मांगे वोट 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,देवरिया Sun, 25 Oct 2020 03:36 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में उप चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। शनिवार को सदर सांसद रवि किशन और गोरखपुर ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह ने देवरिया सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। सभाओं को सम्बोधित किया और जनसम्पर्क कर डॉ. त्रिपाठी के पक्ष में वोट मांगा।

सांसद रवि किशन ने भाजपा प्रत्याशी सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के समर्थन में देवरिया में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा के शासन काल में हर क्षेत्र में चौतरफा विकास हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, क़ृषि, उद्योग,पर्यटन सहित तमाम क्षेत्रों में देश ने विकास किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में कई किर्तिमान स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री ने देवरिया के विकास का सदैव ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि देवरिया के विकास के क्रम को जारी रखने के लिए योग्य एवं कर्मठ भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

गोरखपुर ग्रामीण विधनासभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह ने देवरिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के समर्थन में ग्रामसभा पथरहट, असनहर, साँडा, उसरी में सघन जनसम्पर्क कर वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि अन्य विपक्षी दल हमारी सफलता से घबरा गए हैं। हमारी सरकार ने जो वादे किये हैं एक-एक कर पूरा किया है। भाजपा सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में रोजगार देने का जो वादा किया था उस वादे के प्रति भी संकल्पित है। विधायक विपिन सिंह ने कहा कि हम विकास के मुददे पर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश के सभी सातों सीटों पर भाजपा के पक्ष में अच्छा माहौल है। हम योगी व मोदी ने नेतृत्व में उप चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। इस दौरान मुख्य रूप से धर्मेन्द्र सिंह, अनूप सिंह, गोरख श्रीवास्तव, राजेश्वर सिंह, वैभव अग्रहरि, ऋषभ सिंह श्रीनेत समेत बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक मीडिया प्रभारी वैभव अग्रहरि ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें