दस दिन बाद भी राशन लेकर नहीं पहुंचा ट्रक

दस दिन बाद भी राशन लेकर नहीं पहुंचा ट्रक

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में 27 सितंबर को राशन डिलेवरी के लिए निकला ट्रक बुधवार तक नहीं पहुंचा है। कोटेदार संघ ने प्रशासन को ज्ञापन दिया और राशन की डिलेवरी में ठेकेदारों की लापरवाही की शिकायत की। इससे आंगनवाड़ी...

Oct 12, 2025 08:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

देवरिया, निज संवाददाता। 27 सितंबर को कोटेदारों को राशन डिलेवरी को निकला ट्रक बुधवार तक नहीं पहुंचा। इस पर रामपुर कारखाना ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों का राशन लोड है। राशन नहीं पहुंचने पर बुधवार को कोटेदार संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने एडीएम सदर को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने रामपुर कारखाना के पूर्ति निरीक्षक से आख्या मांगा है। कोटेदार संघ ने ज्ञापन में कहा है कि कोटे की दुकान तक राशन पहुंचाने की ठेकेदारों की जिम्मेदारी है। लेकिन ठेकेदार इसमें मनमानी करते हैं। रामपुर कारखाना विकास खण्ड के कई ग्राम पंचातयों में हाट कुक्ड का गेहूं व फोर्टिफाइड चावल का ट्रक 27 सितंबर को लोड कर निकला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन अभी तक वह कोटेदारों तक नहीं पहुंचा है। विभाग के अधिकारी भी इसके बारे में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाये हैं। कोटेदार अखिलेश मिश्र, रमेश प्रसाद, चन्द्रभान प्रसाद, कृष्णा पटेल, रीता देवी, राजेश पाण्डेय, चंदन सिंह, संजीव गौतम, संजय पटेल, विजय राव आदि कोटेदारों ने कहा कि अब-तक उनके यहां राशन नहीं पहुंचा है। दस दिन से अधिक समय बाद भी राशन नहीं पहुंचने से इसकी डिलेवरी करने वाले ठेकेदार और निगरानी करने वालों की लापरवाही उजागर करता है। राशन नहीं पहुंचने से आंगनवाड़ी के लाभार्थियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने अब-तक राशन नहीं पहुंचने की जांच कराने की मांग की है।