Deoria News: दोरांची नाले में डूबने से किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: रामपुर कारखाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव की 16 वर्षीय अंकिता गोड बुधवार रात भोजन के बाद टहलने निकली थीं। गौरा-सिधुआ मार्ग पर छठ घाट के पास वह दो रांची नाले में गिर गईं। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। गुरुवार सुबह नाले में उनका शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई।

Deoria News: दोरांची नाले में डूबने से किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम

Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। नाले की तरफ गई एक किशोरी पानी में डूब गई। दूसरे दिन उसका शव उतराता मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने की तलाश

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी अंकिता गोड (16) पुत्री फौजदार बुधवार की रात लगभग 8:00 बजे भोजन करने के बाद घर से टहलने निकली थी। वह गौरा से सिधुआ मार्ग स्थित गांव के छठ घाट के पास दो रांची नाले में गिर गई। उसका चप्पल नाले के किनारे पड़ा था। जब देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार की सुबह उसका शव नाले में उतराता दिखा। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। दरोगा ज्योति नारायण तिवारी और कांस्टेबल इंद्रजीत वर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की। नाले में डूबने का वजह पता नहीं चल सका है। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने कहा कि किशोरी की नाले में डूबने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦अंकिता गोड की उम्र कितनी थी?−
अंकिता गोड 16 वर्ष की थीं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: दोरांची नाले में डूबने से किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम