रामनवमी जुलूस के आयोजकों को खान सर के पिता ने किया सम्मानित

Apr 03, 2026 09:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - भाटपाररानी में रामनवमी जुलूस के आयोजकों को बशीर खान ने सम्मानित किया। यह समारोह उनके आवास पर हुआ, जिसमें समाजसेवी दुर्गेश्वर सोनी और आदित्य ब्रह्मचारी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा गया। बशीर खान ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भाईचारे को मजबूत करते हैं। कई संभ्रांत नागरिक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

रामनवमी जुलूस के आयोजकों को खान सर के पिता ने किया सम्मानित

भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर में रामनवमी जुलूस निकालने वाले आयोजक मंडल को गुरुवार को खान सर के पिता बशीर खान ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम उपनगर भाटपाररानी स्थित उनके आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें नगर के कई संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। नगर में रामनवमी की शोभायात्रा समाजसेवी दुर्गेश्वर सोनी व आदित्य ब्रह्मचारी के नेतृत्व में हर वर्ष धूमधाम से निकाली जाती है। इस वर्ष भी जुलूस के सफल आयोजन पर दोनों आयोजकों को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस मौके पर बशीर खान ने कहा कि इस तरह के धार्मिक व सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हैं।

उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को जोड़ने वाले ऐसे प्रयास निरंतर होते रहने चाहिए।कार्यक्रम में व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष संजय जायसवाल, तहसील महामंत्री पवन कुमार गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, पूर्व सभासद हनुमान जायसवाल, संजय बरनवाल, मंटू बाबू, सभासद राजेश गुप्ता, डॉ. कन्हैया लाल गुप्ता, विक्रांत कुमार वर्मा, चंदन कुमार गुप्ता, बाबूलाल चौरसिया, बजरंगी राय, पूर्व मनोनीत सभासद लक्ष्मण वर्मा, कुलदीप गुप्ता, रामेश्वर मद्धेशिया, सतीश बरनवाल, संजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।