लंका दहन तथा विभीषण शरणागति का हुआ मंचन

लंका दहन तथा विभीषण शरणागति का हुआ मंचन

संक्षेप:

Deoria News - भटनी के जिगिना मिश्र में चल रही रामलीला में लंका दहन और विभीषण की शरणागति का मंचन किया गया। कलाकारों ने आरती से इसकी शुरुआत की। रावण द्वारा हनुमान की पूंछ में आग लगाई जाती है, जिससे लंका का विध्वंश होता है। विभीषण श्रीराम से मिलकर रावण का राज्य सौंपने की बात करते हैं।

Nov 09, 2025 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जिगिना मिश्र में चल रहे रामलीला में शुक्रवार की रात लंका दहन तथा विभीषण शरणागति का मंचन कलाकारों ने किया। गांव के ही कलाकारों की ओर से इसकी शुरुआत आरती से की गयी। अशोक वाटिका में चारों तरफ उत्पात मचाने के बाद हनुमानजी को मेघनाद ब्रह्मफांस में बांधकर रावण के सम्मुख ले जाता है, जहां दोनों के बीच तीखी बहस के बाद विभीषण की सहमति पर हनुमान के पूंछ में आग लगाकर पूंछ जलाने का आदेश रावण अपने दूतों को देता है। हनुमानजी की पूंछ में लगी आग पूरे लंका का विध्वंश कर देती है। वह लौटकर श्रीराम को वहां की स्थिति से अवगत कराते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विभीषण भी रावण को समझाने का प्रयास करते हैं, लेकिन रावण क्रोधित होकर उसे लंका से निकाल देता है। विभीषण अपने दूतों के साथ श्रीराम से मिलने के लिए निकल जाते हैं। विभीषण के आने के बाद श्रीराम उनसे संवाद करते हुए उन्हें रावण का राज्य सौंप देते हैं। विभीषण से संवाद के बाद श्रीराम अपने वानरी सेना के साथ समुद्र पर पुल बांधने की तैयारी में लग जाते हैं। राम की भूमिका सुमित मिश्र, लक्ष्मण शिवेन्दु मिश्र, रावण विजयी मिश्र, हनुमान अश्वनी कुमार मिश्र, जामवन्त अंशू मिश्र, अंगद सुरेन्द्र मिश्र, सुग्रीव मुक्तिनाथ मिश्र, विभीषण दिवाकर मिश्र ने निभाई। व्यास की भूमिका में इन्दूशेखर मिश्र तथा धर्मेन्द्र मिश्र रहे। इस दौरान समिति अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, जैकी दुबे, धीरु मिश्र, सोहन मिश्र, अखिलेश दुबे, सुशील दुबे आदि मौजूद रहे।