ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियासड़क हादसे में घायल राजगीर मिस्त्री की मौत

सड़क हादसे में घायल राजगीर मिस्त्री की मौत

देवरिया, निज संवाददाता। काम कर घर जा रहे राजगीर मिस्त्री को बाइक ने

सड़क हादसे में घायल राजगीर मिस्त्री की मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,देवरियाTue, 12 Jul 2022 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया, निज संवाददाता।

काम कर घर जा रहे राजगीर मिस्त्री को बाइक ने ठोकर मार दिया। जिससे मिस्त्री गंभीर रुप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात को मौत हो गई।

सदर कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर गांव के रहने वाले कन्हैया प्रसाद (50 ) पुत्र मतीवर राजगीर मिस्त्री थे। वह प्रतिदिन की भांति रविवार को काम पर सुबह निकले हुए थे। देर शाम को साइकिल से घर जा रहे थे। अभी अपने गांव के समीप ही पहुंचे थे कि बाइक ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

राजगीर मिस्त्री की मौत पर पत्नी श्याम देवी, बच्चे जय प्रकाश , निर्मला , संतोष , राधा , विटू का रो रो कर बुरा हाल था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें