Rajesh Tripathi Elected President and Satya Prakash Singh Secretary in Rudrapur Bar Association Elections राजेश त्रिपाठी अध्यक्ष और सत्यप्रकाश सिंह महामंत्री निर्वाचित, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsRajesh Tripathi Elected President and Satya Prakash Singh Secretary in Rudrapur Bar Association Elections

राजेश त्रिपाठी अध्यक्ष और सत्यप्रकाश सिंह महामंत्री निर्वाचित

Deoria News - रुद्रपुर (देवरिया) में तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में राजेश त्रिपाठी को अध्यक्ष और सत्यप्रकाश सिंह को महामंत्री चुना गया। 64 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 63 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए त्रिपाठी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 29 Dec 2024 09:42 AM
share Share
Follow Us on
राजेश त्रिपाठी अध्यक्ष और सत्यप्रकाश सिंह महामंत्री निर्वाचित

रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तहसील बार एसोसिएशन रुद्रपुर के चुनाव में राजेश त्रिपाठी अध्यक्ष और सत्यप्रकाश सिंह महामंत्री चुने गये। 64 पंजीकृत अधिवक्ताओं में 63 ने मतदान किया। जिसमें महामंत्री पद के लिए एक मतपत्र अवैध हो गया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए राजेश त्रिपाठी, ब्रज विहारी पाण्डेय व सत्यानन्द पाण्डेय प्रत्याशी थे। जबकि महामंत्री पद के लिए सत्यप्रकाश सिंह व विनोद पाठक मैदान में डटे थे। शनिवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ओपी मणि त्रिपाठी की देखरेख में चुनाव हुआ। मतदान के लिए 64 अधिवक्ता पंजीकृत थे। इसमें 63 लोगों ने मतदान किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राजेश त्रिपाठी 30, ब्रज विहारी पाण्डेय को 12 व सत्यानन्द पाण्डेय को 21 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए सत्यप्रकाश सिंह को 38 एवं उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी विनोद कुमार पाठक को 24 वोट मिले। जबकि एक मतपत्र अवैध पाया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शषिभूषण सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ कुमार गुप्ता, कनिष्ठ मंत्री बलवंत कुमार व कोषाध्यक्ष पद के लिए विश्व विजय कुमार मल्ल को निर्विरोध घोषित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।