Deoria News: बारिश के बीच दो वाहन सड़क से फिसले, बड़ा हादसा टला

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर बारिश के कारण दो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटते-पलटते बचे। पहली घटना में एक टमाटर लदा पिकअप प्लान के पास चला गया और टमाटर चारों तरफ बिखर गए। दूसरी घटना में एक बस पलटने से बच गई, जिसमें 10 यात्री थे। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

बारिश के बीच दो वाहन सड़क से फिसले, बड़ा हादसा टला

Deoria News: खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर बारिश में फिसलने से अनियंत्रित होकर दो वाहनों सड़क किनारे पलटते-पलटते बचे। संयोग यह रहा की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गोरखपुर से मैरवा जा रही टमाटर से लदा पिकअप सलेमपुर- देवरिया मार्ग पर नरौली संग्राम गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चला गया। इसके चलते पिकअप पर लदे टमाटर चारों तरफ बिखर गए। कारोबारी ने इसके बाद दूसरे वाहन को मंगाकर सड़क पर बिखरे टमाटर को एकत्र कर वहां से मैरवा भेजा। दूसरी घटना में करीब सात बजे दिल्ली से सिवान जा रही प्राइवेट बस भरौली चौराहे के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे चली गई।

बस पलटने से बची। बस में कुल दस पुरुष यात्री सवार थे। चालक सोनू तिवारी निवासी सिवान बबूनिया मोड़ को हल्की सी चोटें आईं । बड़ा हादसा होते-होते टला गया। बरसात में वाहनों के फिसलने से दोनों घटनाएं हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।