अपनी मांगों को लेकर महाप्रबंधक से मिलेगा श्रमिक संघ

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

भटनी (देवरिया) में पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के बैनर तले रेलवे कर्मचारी अपनी विभिन्न लंबित मांगों के लिए 29 मई को गोरखपुर में महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपेंगे। संघ ने पुरानी पेंशन, वेतन आयोग, बोनस की सीमा बढ़ाने, रिक्त पदों पर भर्ती जैसी मांगें उठाई हैं। सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर पहुंचने की अपील की गई है।

अपनी मांगों को लेकर महाप्रबंधक से मिलेगा श्रमिक संघ

भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के बैनर तले 29 मई को गोरखपुर में रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मंगलवार को भटनी में कर्मचारियों से संपर्क कर अधिक संख्या में गोरखपुर पहुंचने की अपील की गई। संघ ने पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग के तहत वेतन निर्धारण, बोनस सीमा बढ़ाने, रिक्त पदों पर भर्ती, तकनीकी कर्मचारियों को भत्तों का भुगतान तथा समपार फाटकों पर 8 घंटे की ड्यूटी व्यवस्था समेत कई मांगें उठाई हैं। महामंत्री बाल्मीकि शर्मा, शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित, शाखा मंत्री सुनील कुमार, डीके सिंह व रविंद्र ओझा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।