Deoria News: राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
Deoria News: दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान साहिल की आंख में गंभीर चोट लगने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने धरना दिया। साहिल और उसकी मां ने दिल्ली पुलिस से शिकायत दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने न्याय की मांग की।

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान पेलेट लगने से आंख में गंभीर चोट लगने वाले साहिल की शिकायत पर दर्ज न किए जाने के विरोध में शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी धरना दिया। वहीं उनके धरने के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया。
साहिल का मामला
वक्ताओं ने कहा कि छात्र प्रदर्शन के दौरान पेलेट लगने से साहिल की आंख में गंभीर चोट आई। घटना के बाद साहिल और उनकी मां लगातार दिल्ली पुलिस से दर्ज करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। कांग्रेस ने इसे गंभीर विषय बताते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
धरने की जानकारी
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी साहिल और उसकी मां को साथ लेकर पहले कनॉट प्लेस थाने पहुंचे। वहां पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साहिल की फाइल डीसीपी कार्यालय भेजी गई है और वहां से जवाब का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद राहुल गांधी साहिल और उसकी मां के साथ डीसीपी कार्यालय पहुंचे। वहां भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर राहुल गांधी डीसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी, उत्तेज मिश्रा, पुरुषोत्तम सिंह,मुकुंद भास्कर मणि, विजय बहादुर सिंह, सुभाष राय, जवाहरलाल बरनवाल, भरत मणि, अब्दुल जब्बार, सुनील कुमार तिवारी, संजीव कुमार मिश्रा, चन्दन वर्मा,शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, विजय शंकर मिश्रा, विनोद दुबे, महेंद्र अम्बेडकर, सुनील कुमार द्विवेदी,अकरम अली,विनय मिश्रा, अशोक मालवीय, दीनदयाल शर्मा, जुनैद हुसैन,श्मशाद अली, अफताब, अमिताभ यादव आदि मौजूद रहे।


