Deoria News: 228 लाख की लागत से कराया गया है कटानरोधी कार्य, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Deoria News: मदनपुर (देवरिया) में राप्ती नदी तट बंध पर 228 लाख की लागत से कटानरोधी कार्य किया गया है। गोरखपुर गंडक विभाग के अभियंताओं ने निरीक्षण कर स्थानीय अधिकारियों को कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। यह कार्य खासकर केवटलिया, सचौली पटवनिया और अन्य गांवों की सुरक्षा के लिए किया गया है।

Deoria News: मदनपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कस्बा स्थित राप्ती नदी तट बंध पर करीब 228 लाख की लागत से सिंचाई विभाग की ओर से कटानरोधी कार्य कराया गया है। गोरखपुर गंडक विभाग के मुख्य व अधीक्षण अभियंता ने जांय करते हुए शेष कार्यों को समय से पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया। हालांकि कुछ माह पूर्व कानपुर की टेक्निकल टीम ने भी जांच किया था। मदनपुर कस्बा स्थित केवटलिया वार्ड स्थित राप्ती तटबंध पर सिंचाई विभाग की ओर से कटान रोधी कार्य कराया गया है। उक्त बांध से केवटलिया, सचौली पटवनिया, पवहरिया, मझवां समोगर, बरांव, चकियां, मनियापार आदि गांवों की सुरक्षा होती है।
जिस पर 228 लाख की लागत से स्पर, अपरन, जियौ बैग आदि कार्य कराया गया है। गोरखपुर गंडक विभाग के मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता केपी सिंह ने स्थानीय अधिकारियाें के साथ निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मातहतों से समय से कार्य पूर्ण करा लेने को कहा। मौके पर एक्सईएन राजेश कुमार, सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार, जेई शुभम गुप्त आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


